पीरियड्स में करें गुड़ का सेवन, दर्द हो जाएगा छूमंतर - Prag News
Thursday, September 28, 2023
HomeLifestyleHealthपीरियड्स में करें गुड़ का सेवन, दर्द हो जाएगा छूमंतर

पीरियड्स में करें गुड़ का सेवन, दर्द हो जाएगा छूमंतर

jaggery benefits for periods

पीरियड्स में अधिकतर महिलाएं पेट दर्द की समस्या से परेशान रहती हैं। कई बार तो यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि महिलाएं अपने बिस्तर से उठ नहीं पाती हैं। शरीर व हर्मोन के अनुसार सभी महिलाओं को पीरियड्स में अलग-अलग समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पीरियड्स के दर्द के कारण कई महिलाएं दवाई भी लेती हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। साथ ही पीरियड्स में ज्यादा फ्लो, कम फ्लो या फ्लो न होने के कारण भी महिलाओं को कई समस्या का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स की इन सभी समस्याओं के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। महिलाओं की सेहत के लिए गुड़ बहुत लाभकारी होता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे……
 

1. रेगुलर पीरियड्स के लिए: गुड़ में ज़रूरी विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं जो पीरियड्स को नियमित करने में मदद करते हैं। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण नियमित रूप से पीरियड्स नहीं आते हैं। गुड़ खाने से शरीर में आयरन का स्तर बढ़ता जिससे पीरियड्स नियमित होते हैं।
 

2. हार्मोनल बैलेंस के लिए: गुड़ में मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। महिलाओं में अनियमित पीरियड्स का एक प्रमुख कारण हार्मोनल असंतुलन है। गुड़ का सेवन हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल करने और रेगुलर पीरियड्स को बनाए रखने में मदद करता है।


jaggery benefits for periods

3. मूड स्विंग से राहत: पीरियड्स में हार्मोनल असंतुलन होने के कारण महिलाओं के मूड स्विंग काफी होते हैं। आपको बता दें कि गुड़ एक नेचुरल मूड बूस्टर है। इसमें नेचुरल कंपाउंड होते हैं जो शरीर में अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन एंडोर्फिन जारी करने में मदद करते हैं। एंडोर्फिन हार्मोन, तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे मूड स्विंग की समस्या कम होती है। 
 

4. त्वचा के लिए फायदेमंद: पीरियड्स में हार्मोनल असंतुलन होने के कारण कई महिलाओं को स्किन प्रॉब्लम भी होती है। पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले कई महिलाओं को एक्ने की समस्या होने लगती है। गुड़, शरीर से टॉक्सिक पदार्थ निकालता है जिससे आपकी त्वचा क्लियर बनती है। साथ ही गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपकी त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करता है। 
 

इस समय करें गुड़ का सेवन

  • गुड़ को खाने के लिए भी एक निर्धारित समय है। आयुर्वेद के अनुसार, रात में गुड़ खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे नींद और पाचन में बाधा आ सकती है। 
  • दिन में गुड़ खाने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
  • हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक होती है और इससे वजन बढ़ सकता है। 
  • पीरियड्स को नियमित करने के लिए रोजाना गुड़ का एक छोटा टुकड़ा खाने की सलाह दी जाती है।

ALSO READ: दिनभर रहती है थकान और कमजोरी तो इन योगासन को करें ट्राई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments