विटामिन B12 की कमी का क्या है लक्षण, जानें क्या खाने से बढ़ेगा यह विटामिन - Prag News
Friday, September 29, 2023
HomeLifestyleHealthविटामिन B12 की कमी का क्या है लक्षण, जानें क्या खाने से...

विटामिन B12 की कमी का क्या है लक्षण, जानें क्या खाने से बढ़ेगा यह विटामिन

what to eat in Vitamin B12 deficiency: आजकल विटामिन B12 के बारे में बहुत सर्च किया जा रहा है। शरीर में इस विटामिन की कमी होने से क्या होता है और क्या है इसकी कमी के लक्षण? यदि यह आप जाने लेंगे तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए भी आप सजग हो जाएंगे क्योंकि इसकी कमी से कई तरह के गंभीर रोग हो सकते हैं।

 

विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण:-

  1. रक्त कोशिकाओं और तंत्रिका कोशिकाओं के उचित कामकाज के लिए B12 आवश्यक है। इसकी कमी से नसों में समस्या होने लगती है।
  2. इसकी कमी से लाल खून कोशिकाएं सामान्य रूप से काम करना बंद कर देती हैं और व्यक्ति एनीमिया से पीड़ित हो जाता है।
  3. उपरोक्त के परिणाम स्वरूप व्यक्ति शरीर में लगातार झुनझुनी, सुन्नता, क्रेप आदि आने के लक्षण उभरने लगते हैं।
  4. विटामिन बी12 की कमी होने पर कई त्वचा का रंग हल्का पीला होना, जीभ का रंग पीला या लाल होना, मुंह में छाले होने लगते हैं।
  5. इसकी कमी से स्किन में सुई जैसी चुभन या सनसनी होना, आईसाइट कमजोर होना, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन होना भी हो सकता है।
  6. इसकी कभी से हाइपरपिग्मेंटेशन हो जाता है। हाइपरपिग्मेंटेशन में स्किन पर दाग-धब्बे, पैच या स्किन का कलर डार्क हो जाता है।
  7. इसकी कभी से विटिलिगो जिसे सफेद दाग भी कहते हैं वह भी हो सकता है।  इसमें शरीर में मेलेनिन की कमी हो जाती है जिससे सफेद पैच बन जाते हैं।
  8. विटामिन बी12 की कमी से होने वाली ये ऐसी बीमारी है जिसमें मुंह के कोनों पर रेडनेस और सूजन आ जाती है, जिसे एंगुलर चेलाइटिस कहते हैं।
  9. विटामिन बी12 की कमी से बाल झड़ने लगते हैं और त्वचा रूखी और फटी फटी होने लगती है।

 

क्या खाने से होगी विटामिन बी12 की कमी पूरी?

  • डॉक्टर के पास जाएंगे तो वे आपको विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स दे सकते हैं।
  • नॉनवेज में फिश, अंडे, मीट, शेलफिश, चिकन से विटामिन बी12 की कमी पूरी हो सकती है।
  • वेज में आप दूध, दही, पनीर, चुकंदर, दही, ब्रोकली, ओट्स या चीज खा सकते हैं।

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments